राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। मंडल कारा में जांच के दौरान तीन कैदियों के पॉजिटिव मिलने के बाद सनसनी फैल गई है। फिलहाल तीनों कैदियों को छपरा सदर अस्पताल में क्वारेंटाइन किया गया है। जानकारी के अनुसार तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद कोर्ट में प्रस्तुत करने के बाद उन्हें जेल भेजा गया। जहां जांच के दौरान उन्हें कोरोना संक्रमित पाया गया। रिपोर्ट संक्रमित आने के बाद तीनों को सदर अस्पताल में क्वारेंटाइन किया गया है। बताते चलें कि छपरा में एक बार फिर कोरोना का संक्रमण बढ़ता नजर आ रहा है। ऐसे में जहां सदर अस्पताल में कोविड जांच की जा रही है वहीं बूस्टर डोज का टीकाकरण भी प्रारंभ किया गया है। जहां, कोविड का टीका लेने के लिए काफी संख्या में लोग भी पहुंच रहे हैं। बता दें कि विगत तीन अप्रैल को भी छपरा शहर से एक संक्रमित मरीज की पहचान हुई थी, जो कि छठ पूजा में घर आए थे और फिलहाल पटना में ही कंपटीशन की तैयारी कर रहे है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग