राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। इस समय जिले के मकेर से एक बहुत ही शर्मनाक खबर सामने आ रही है। जहां, दलित बच्ची के साथ मनचले युवकों के ने गैंगरेप किया है। जिसके बाद स्थिति बिगड़ने पर उस बच्ची को छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। इस मामले में पीड़िता के माता-पिता ने बताया कि बच्ची जलावन की लकड़ी के लिए बगीचे की तरफ गई थी। जहां से वापस लौटने के क्रम में एक पुलिया के समीप दूसरे गांव के दो युवकों ने उसे जबरदस्ती पकड़ लिया और मुंह कपड़ा से बांधने के बाद उसे लेकर पुलिया के नीचे गए। जहां दोनो ने उसके साथ बारी-बारी से रेप किया और उसे डरा-धमका कर भाग गये। जिसके बाद पीड़िता डरी सहमी घर पहुंची और पूरी घटना मां-बाप को बतायी। जिसके बाद मामला मकेर थाना में पहुंचा और छानबीन के बाद मकेर पुलिस के द्वारा जांच के उपरांत त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार दोनों आरोपी मकेर थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव के रहनेवाले बताये गये हैं। वही पीड़िता की तबियत बिगड़ने पर फिलहाल इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग