राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। आपसी विवाद को लेकर एकमा पुलिस अंचल क्षेत्र के विभिन्न गांवों में हुई मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में दो महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों में बेदूपुर गांव के अरविन्द कुमार, एकमा भट्टटोली गांव के गोलु कुमार, हंसराजपुर गांव के विश्वकर्मा साह, अतरसन गांव के रीना देवी व खुशी कुमारी शामिल हैं। बताया जाता है कि सभी घायलों का प्राथमिक उपचार एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया गया। इस संबंध में घायलों के द्वारा थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग