राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। गड़खा- मानपुर रोड पर रामपुर बथानी टोला मोड़ के पास वृद्धा को ट्रक ने धक्का मार दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए गड़खा अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका 90 वर्षीया रुक्मिना कुंअर रामपुर निवासी स्व प्रेमचंद साह की पत्नी थी। वह पास के गांव से वापस घर लौट रही थी तभी अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में रुक्मिना कुंअर बुरी तरह घायल हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए गड़खा अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी