राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गंडामन गांव में किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से गंभीर रूप से घायल अधेड़ को मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां घायल की स्थिति नाजुक देख चिकित्सक ने पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। गंभीर रूप से घायल अधेड़ पटना पीएमसीएच में इलाज के दौरान जीवन मौत से जूझ रहा है। घायल अधेड़ मशरक प्रखंड के जजौली पंचायत के बीडीसी अमित कुमार सिंह का चाचा एवं थाना क्षेत्र के बलीबिशुनपुरा गांव के धर्मदेव सिंह के पुत्र 48 वर्षीय लक्ष्मण सिंह बताया जाता है। उनकी स्थिति नाजुक बतायी जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग