राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। पौधरोपण कर जागरुकता रैली निकाली गई। तथा प्रकृति संरक्षण का शपथ ली गई। बीएसएम ग्लोबल स्कूल के छात्रों ने सोमवार को विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर मशरक में अपने स्कूल परिसर में पौधारोपण किया और तेजी से घटते प्राकृतिक संसाधनों को बचाने के लिए जागरुकता फैलाई। कार्यक्रम का शुभारंभ अधिवक्ता रीतूराज सिंह ने फलदार पौधे लगा कर किया। स्कूल की प्रिंसिपल सायंती सिंह ने कहा कि पृथ्वी को बचाना एक दिन की प्रक्रिया नहीं है। ग्रह को खराब होने से बचाने के लिए प्रत्येक दिन को पृथ्वी दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए। यह स्वच्छ और शुद्ध भविष्य की ओर पहला कदम है। छात्रों ने रचनात्मक गतिविधियों जैसे स्लोगन राइटिंग, कार्ड मेकिंग, पोस्टर मेकिंग और कविता लेखन में भी भाग लिया और प्रकृति संरक्षण के बारे में अपनी जागरूकता प्रदर्शित करते हुए अपने कलात्मक और भाषाई कौशल का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों ने प्रकृति संरक्षण की शपथ ली। 1970 में शुरूवात होने के बाद से हर साल विश्व स्तर पर मनाया जाता है, पृथ्वी दिवस वर्तमान और संभावित पर्यावरणीय समस्याओं पर केन्द्रित है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग