राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। शहर के नगरपालिका चौक स्थित सारण आईसीयू एवं कार्डियक सेंटर में गरीब लाचार महिला का नि:शुल्क इलाज किया गया। महिला जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के बाल गांव निवासी अशोक साह की 54 वर्षीय पत्नी रीता देवी है। महिला को अचानक सीने में दर्द होने पर परिजनों द्वारा सारण आईसीयू एवं कार्डियक सेंटर में शुक्रवार को भर्ती कराया गया। भर्ती कराने के बाद परिजनों ने बताया कि हम लोगों के पास पैसा नहीं है तो सारण आईसीयू एवं कार्डियक सेंटर के वरीय चिकित्सक डॉ. हिमांशु कुमार ने कहा कि कोई बात नहीं है हम नि:शुल्क इलाज करेंगे और आप लोगों का खाने का भी प्रबंध करा देते हैं घबराए नहीं। महिला के पुत्र ने बताया कि हम लोगों के पास पैसा नहीं था और अचानक मेरी मां का तबीयत बिगड़ गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग