राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के राजापट्टी रेलवे स्टेशन के पास रेल ढ़ाला के दोनों तरफ रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अधिकारियों ने सघन अभियान चलाया। जेसीबी मशीन चलाकर रेल व स्थानीय प्रशासन ने अतिक्रमण हटाया। इस कार्रवाई की सूचना रेलवे द्वारा पूर्व में ही अतिक्रमणकारियों को दी जा चुकी थी। इस दौरान प्रशासन द्वारा रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण कर दुकान व बने घर को हटाया गया। रेलवे स्टेशन से मुख्य बाजार तक और एन एच 227 ए राम-जानकी पथ पर राजापट्टी में रेलवे ढाला के दोनों तरफ वर्षों से अवैध रूप से रेलवे की खाली भूमि पर घर व दुकान बनाकर रह रहे लोगों का घर व दुकान को जेसीबी मशीन चलाकर हटाया गया। अभियान का नेतृत्व मजिस्ट्रेट के रूप में मशरक अंचल निरीक्षक महेंद्र राम ने की। अतिक्रमण हटाने का काम तय समय पर शुरू हुआ। इससे पूर्व दुकानदारों व रेलवे की जमीन पर अवैध रूप कब्जा जमाए लोगों को अपने सामानों को हटा लेने की चेतावनी दी।अतिक्रमणकारियों पर चल रही कार्रवाई के कारण पूरे दिन रेलवे स्टेशन के आसपास के इलाका में गहमागहमी का माहौल बना रहा। रेल अधिकारी ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। दोबारा अतिक्रमण करते पकड़े़ जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग