राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। नगर पंचायत मशरकमें जातीय गणना की रफ्तार बेहतर बनाए रखने को लेकर चार्ज अधिकारी सीओ मशरक रविशंकर पांडेय ने सभी पर्यवेक्षक के साथ बैठक की और नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में हो रहे गणना का निरीक्षण किया। नगर पंचायत के राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मशरक के सभागार में मंगलवार को आयोजित समीक्षा बैठक में चार्ज अधिकारी ने गणना में आ रही समस्या एवम तकनीकी गड़बड़ी पर विस्तार से चर्चा कर समाधान बताया। प्रगणक द्वारा ऑनलाइन किए गए डिटेल को पर्यवेक्षक रिव्यू फॉर्मेट मिलान के बाद करने का सुझाव सीओ ने दिया ताकि कोई गड़बड़ी की गुंजाइश नहीं रहे। चार्ज अधिकारी ने नगर पंचायत के वार्ड नंबर 9 एवं 10 के गोपालबारी , बेन छपरा , चंदेश्वर मोड़ कार्य कर रहे प्रगणक के कार्य का अवलोकन पर्यवेक्षक संजय कुमार सिंह , कार्यालय गणना प्रभारी संजय कुमार के साथ किया। समीक्षा बैठक में उप चार्ज अधिकारी मशरक बीसीओ संदीप कुमार के अलावे सभी 8 पर्यवेक्षक उपस्थित थे। जिनके साथ 46 प्रगणक कार्य कर रहे हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग