राष्ट्रनायक न्यूज।
परसा (सारण)। दाह संस्कार में शामिल होने गए एक 23 वर्षीय युवक की गंडक नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक युवक थाना क्षेत्र के भलवाहिया गांव निवासी पासपति राय का पुत्र सरोज राय बताया जाता है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के मारड़ बथानी निवासी शिवनंदन राय का मौत हो गया था।जिसकी शव यात्रा में शामिल होने मकेर थाना क्षेत्र के गंडक नदी मुरहिया घाट गया था।अंतिम संस्कार के बाद गंडक नदी में स्नान करने के दौरान युवक का मौत हो गया। मौत के उपरांत अंतिम यात्रा में शामिल लोगों द्वारा शव का खोजबिन किया जा रहा था। लेकिन कोई सुराग नही मिला।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग