राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को पंचायत समिति की बैठक प्रमुख उपेंद्र कुमार सुमन की अध्यक्षता में हुई। जिसमें जनवितरण प्रणाली के दुकानों में अनाज कालाबाजारी का मुद्दा गरमाया रहा। प्रति यूनिट मिलने वाले गेहूं की कालाबाजारी पर सदस्य एमओ पर जमकर बरसे। एमओ से सदस्यों ने पंचायत वार लाभुकों का डाटा भी उपलब्ध कराने को कहा। इंदिरा आवास में हो रही जमकर वसूली को लेकर सदस्य आक्रोशित दिखे।रामप ुर-नूरनगर पंचायत में एक लाभुक के भुगतान के मामले को लेकर इंदिरा आवास पर्यवेक्षक तथा सहायक को जमकर फटकार लगाई गई तथा जांच कराने का निर्णय लिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग