राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। गौरा ओपी के मोथहा में घर में अकेली एक युवती से मारपीट कर जख्मी कर देने का एक मामला प्रकाश में आया है । मामले को लेकर युवती की मां मोथहा निवासी राजेंद्र राय की पत्नी सुजान्ती देवी ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है । प्राथमिकी में उसी गांव के भिखर मांझी, चंद्रावती देवी, सूरज कुमार को आरोपित किया है । प्राथमिकी में कहा है कि वह खरीदारी करने के लिए बाजार गई थी । घर पर उसकी पुत्री अकेली थी तभी आरोपी उसके घर पर आए और जबरदस्ती उसके घर में घुसने का प्रयास करने लगे । जब उसकी बेटी ने उन लोगों को घर में घुसने से मना कर दिया तो सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की । घर का सारा सामान इधर-उधर इधर-उधर फेकने लगे । इसी दौरान आरोपियों ने ईट से हमला कर उसकी बेटी के सिर को बुरी तरह से जख्मी कर दिया, जिससे काफी खून निकलने लगा । आरोपी ने जाते-जाते केस नहीं करने की धमकी भी दी ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग