राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड के पोखरेरा पंचायत के सरपंच प्रभावती देवी का आकस्मिक निधन हो गया है।जिससे पंचायत में शोक की लहर है। मुखिया रीता यादव व मुखिया प्रतिनिधि वीर बहादुर राय ने सरपंच के परिजनों से मुलाकात कर शोक व्यक्त करते हुए उन्हे सांत्वना दिया है। विधायक जनक सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह विक्कु, भाजपा नेता संजय सिंह, जदयू के प्रदेश महासचिव सह माधोपुर मुखिया सुशील कुमार सिंह, चैनपुर मुखिया प्रतिनिधि अनिल यादव व अन्य ने सांत्वना दिया है। सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष रवि सिंह की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सरपंच संघ के प्रदेश महासचिव सुनील कुमार तिवारी, पूर्व सरपंच नितेश सिंह, चैनपुर सरपंच प्रतिनिधि शत्रुध्न महतो आदि थं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग