राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। सारण जिला भाकपा जिला परिषद की बैठक काही समुदायिक भवन में संपन्न हुई| जिसमें राज्य से भी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं ने शिरकत की। भाकपा राज्य सचिव रामनरेश पांडेय ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए महंगाई और बेरोजगारी पर विशेष चर्चा की। कामरेड नागेंद्र राय ने कहा कि भारत के जितने भी प्रधानमंत्री हुए सभी ने देश का विकास सोचा ,परंतु आज के प्रधानमंत्री रेलवे और हवाई जहाज सहित भारत की सभी संपत्तियों को कारपोरेट घराने में बेच रहे हैं। इस कार्य का सभी ने घोर निंदा किया |कामरेड राजेश राय ने कहा कि देश में बेरोजगारी बहुत बड़ी समस्या बनती जा रही है। इस पर देश में बैठे नेताओं को चिंतन करनी चाहिए। मौके पर पूर्व विधायक रामबाबू सिंह, प्रभारी जिला सचिव चुल्हन प्रसाद सिंह, हरि बल्लभ सिंह, डॉ केएन सिंह, सुग्रीव गुप्ता ,परमात्मा गुप्ता, मुखिया नागेंद्र माझी, पप्पू कुशवाहा अंचल सचिव जलालपुर, दीपक दास, संजय सिंह, शिवजी दास नंद कुमार गिरी, सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी सहित जिला के क ई वरीय कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग