बनियापुर में धमई नदी का टूटा बांध, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, फसल बर्बाद
बनियापुर(सारण)। प्रखण्ड के पिपरा बिनटोली में गुरुवार की देर रात धमई नदी का बना बांध टुट जाने से कई घरों में बाढ़ का पानी घुस गया. वहीं हजारो एकड़ की धान की फसल भी डूब गई है. रात्रि में बांध टूटने के बाद पानी की तेज धारा देख लोगो में हड़कम्प मच गया. कई लोग घर छोड़ रात्रि में ही उच्चे स्थलों पर परिजनों के साथ चले गए.लोगो को अंदेशा है कि जलधारा को नही रोका गया तो यह मनोपाली, धवरी, नजीबा सहित कई गांवों को चपेत में ले लेगा. बांध टूटने से ग्रामीण काफी हतास हैं. ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिनों पूर्व से ही बांध से पानी का रिसाव हो रहा था जिसकी सूचना स्थानीय अधिकारियों को दी गई थी. लेकिन अधिकारियों ने बांध की मरम्मत करना उचित नहीं समझा. यदि समय पर बांध की मरम्मत की गई होती तो बाढ़ की हालत से बचा जा सकता था.ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे जदयू प्रखंड अध्यक्ष शिवनारायण सिंह पटेल ने मामले की जानकारी डीएम सारण को दे पीड़ितों की ममद की गुहार लगाई है.प्रखण्ड अध्यक्ष ने बनियापुर प्रखंड को भी बाढ़ आपदा ग्रस्त घोषित करने की मांग की है. बताया है कि प्रखण्ड के सिसई दलित बस्ती के लोग बाढ़ की पानी के बीच नारकीय जीवन जीने को विवश हैं. लोगो को पेयजल उपलब्ध नहीं है. खाने पीने के सामान नही मिलने के कारण इनकी स्थिति काफी खराब हो गई है. शौचालय की व्यवस्था नहीं होने से महिला पुरुषों को काफीपरेशानी हैं. इधर, सहाजितपुर,सिसई, मेढुका, कटसा, वापिपरपाती, बतरौली, शेखपुरा, सतुआ, कामता, अमाव, हाफिजपुर, सुरौंधा, भूमिहारा गांव भी बाढ़ की चपेट में है. लेकिन अबतक किसी भी अधिकारी द्वारा इस तरफ ध्यान नहीं देना संवेदनहीनता का परिचायक है.


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग