राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। भाकपा जिला परिषद की बैठक नागेंद्र राय की अध्यक्षता में कांही सामुदायिक भवन में संपन्न हुई। जिसमें भाकपा के राज्य स्तर के नेताओं ने शिरकत की। राज्य सचिव रामनरेश पांडे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश आज संक्रमण काल से गुजर रहा है।लोकतंत्र खतरे में है। विरोधियों को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंहगाई एवं बेरोजगारी से आज सभी त्रस्त है। प्रभारी जिला सचिव रामबाबू सिंह, चुल्हन प्रसाद सिंह, हरि बल्लभ सिंह, डॉ. केएन सिंह सुग्रीव गुप्ता, परमात्मा गुप्ता, राजेश राय, मुखिया नागेंद्र मांझी, अंचल सचिव पप्पू कुशवाहा, दीपक दास, संजय सिंह, शिवजी दास, नंद कुमार गिरी सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी सहित जिला के सभी कम्युनिस्ट पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग