राष्ट्रनायक न्यूज।
इसुआपुर (सारण)। सांढ़वारा बाजार से सटे उतर चहपुरा गांव स्थित विश्वेश्वर बाबा ब्रह्म स्थान परिसर में 24 घंटे का अखंड अष्टयाम की शुरूआत बुधवार को हुई। इस यज्ञ में पंडित वीरेंद्र त्रिपाठी, गुड्डू ओझा तथा इंद्रदेव ओझा के मंत्रोच्चारण से वातावरण भक्तिमय हो गया। समाज कल्याण तथा विश्व शांति के लिए हो रहे इस यज्ञ के लिए यजमान के रूप में बासुदेव महतो तथा उनकी पत्नी सुनीता देवी ने अक्षत लेकर संकल्प लिया। इस बीच 151 कन्याओं ने हाथों में कलश लेकर हाथी-घोड़े, बाजे के साथ एक जुलूस के रूप में यज्ञ स्थल से चलकर सांढ़वारा बाजार शिव मंदिर के परिसर स्थित तालाब से जलभरी कर वापस यज्ञ स्थल पहुंचा। जहां पवित्र जल से यज्ञ की शुरुआत हुई। जलभरी के लिए निकाले गए इस जुलूस में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस जुलूस का नेतृत्व मुखिया प्रतिनिधि अजय साह, जिला पार्षद छविनाथ सिंह ,पैक्स अध्यक्ष राजेश राय, बीडीसी प्रतिनिधि सूरज श्रीवास्तव, हरेराम राम, रबिंद्र महतो, विकास कुमार, प्रमोद महतो, महेंद्र राय, अच्छेलाल महतो, राजेन्द्र महतो, मोहन महतो आदि ने किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग