राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के तरैया डीह गांव में घरेलू विवाद में एक देवर ने अपने ही भाभी को मारपीट कर घायल कर दिया है। घायल महिला राखी देवी का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया है। इस संबंध में घायल महिला ने अपने देवर के विरुद्ध तरैया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमे करण महतो को आरोपित किया गया है। पीड़िता का कहना है की उसका देवर उसे चाकू लेकर खदेड़ रहा था। किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई है फिर भी मारपीट कर घायल कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग