राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। महाराजगंज संसदीय क्षेत्र में पूर्व से सर्वेक्षित दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल का वितरण आगामी 28 अप्रैल को होगा। कार्यक्रम हाईस्कूल जलालपुर के परिसर में सुबह आठ बजे से वितरण शिविर आयोजित होगा। इस बारे में महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने बताया कि पहले से जिन दिव्यांगों का परीक्षण हुआ था।उन्हीं दिव्यांगों को बैटरी चालित ट्राइसाइकिल का वितरण होगा। कार्यक्रम में महाराजगंज संसदीय क्षेत्र के चार विधानसभा क्षेत्र मांझी, एकमा,बनियापुर तथा तरैया विधानसभा क्षेत्र के दिव्यांगों को उपकरण का वितरण होगा। सभी दिव्यांगों को मोबाइल से भी सूचना दी जा रही हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग