राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। छात्र लोकजनशक्ति (रामविलास) पार्टी के जिलाध्यक्ष बाबा सत्य प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में संगठन का विस्तार किया गया। जिसमे मनीष कुमार सिंह को छात्र लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास सारण का जिला उपाध्यक्ष और कृष्ण मोहन पाण्डेय को जिला सचिव बनाया गया। साथ में विक्की कुमार को जिला मीडिया प्रभारी, राजा कुमार को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस मौके पर मनीष कुमार सिंह, कृष्ण मोहन पाण्डेय ने अपने मनोनयन पर पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी को वे पूरे मन से निभाएंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग