राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। मांझी विधानसभा क्षेत्र के सभी नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों को बुधवार को महाराजगंज के बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने सम्मानित किया। जलालपुर के मंडल अध्यक्ष ढनमन सिंह, एकमा के मंडल अध्यक्ष विभूति नारायण तिवारी,मांझी पश्चिमी के मंडल अध्यक्ष सूर्य नंदन शाही, एकमा नगर के अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू,मांझी मध्य के मंडल अध्यक्ष बबलू शर्मा, मांझी पूर्वी त्रिलोकी नाथ सिंह को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ है।कार्यकर्ता ही भाजपा की पूंजी है। मौके पर मांझी विधानसभा के नेता मुकेश कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता गुड्डू चौधरी, बंटी ओझा, अविनाश चंद्र उपाध्याय सहित अन्य मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग