राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा (सारण)। महुआ के फुल झड़े पलकन के छईयां, सारी रात महके बलम तोर नेहिया…सनन नन दन-दन बहेले पुरवईया… दनादन चले तरूआर घोड़वा पर बइठल कुंवर बाबू। स्वर सम्राट संतराज सिंह ””रागेश”” की सुलखनी पुण्यतिथि पर मंगलवार को पूर्वी भजन देशभक्ति की स्वर लहरियों में आदिवासी डूबते इतराते नजर आए। आमी स्थित रागेश कला संस्कृति संस्थान के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपति से सम्मानित संतराज सिंह रागेश के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के साथ हुई। संगीति श्रद्धांजलि कार्यक्रम में स्वर्गीय रागेश के छोटे पुत्र दिलीप नेम सरस्वती वंदना चरण कमल उगे मन के तलईया मईया शारदा, हंसी हंसी देई वरदान से की। समारोह में शिरकत कर रहे कलाकारों में रितेश कुमार सिंह, नंदकिशोर, राजेश कुमार, शशांक कुमार सिंह ने अपनी प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग