छपरा(सारण)। छपरा- सिवान मुख्यमार्ग एनएच 531 पर दाउदपुर शिव मंदिर के समीप बाइक सवार अपराधियों ने मंगलवार को एकमा एसबीआई से निकासी कर ऑटो से घर लौट रहे एक रिटायर्ड आर्मी के रुपए समेत बैग को झपट्टा मार कर फरार हो गए। बैग में एक लाख रुपये पासबुक थे। घटना के बाद रिटायर्ड फौजी ने शोर मचाया तबतक छपरा की ओर भाग निकलने में सफल हो गए। उसके बाद पीड़ित ने दाउदपुर थाने में सूचना दी। सूचना मिलते हीं पुलिस ने पीछा किया लेकिन नाकाम रही। प्राप्त जानकारी के अनुसार दाउदपुर थाना क्षेत्र के हर्षपुरा गांव निवासी स्व. विष्णुदेव राम के रिटायर्ड आर्मी पुत्र बबन राम के पुत्र की शादी होने वाली है। 16 मई को तिलक है। उसी सिलसिले में एकमा स्टेट बैंक से एक लाख रुपये की निकासी कर बैग में लेकर ऑटो से घर लौटे थे। वे दाउदपुर बाजार के शिव मंदिर के समीप उतर हीं रहे थे कि पहले से पीछा कर रहे बाइक सवार दो अपराधियों ने रुपया से भरा बैग को झपट्टा मार छीन लिया और भाग निकले। मामले की जानकारी मिलते ही दाउदपुर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और अपराधियों की धड़पकड़ करने में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग