रुचि कमल सिंह सेंगर। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। एकमा नगर पंचायत के हंसराजपुर निवासी व युवा पत्रकार विनीत कुमार के पिता अनिल कुमार सिंह की हृदय गति रुकने से असामयिक निधन हो गया। परिजनों ने बताया है कि अनिल कुमार सिंह सिवान के डीसीएलआर कार्यालय में कार्य कर रहे थे। इस दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा। लगभग 58 वर्षीय डीसीएलआर कार्यालय में तैनात प्रधान लिपिक अनिल कुमार सिंह को कार्यालय में कार्य करने के दौरान हार्ट अटैक आया। जिसके बाद आनन फानन में उनके सहयोगी स्टाफ उन्हें सदर अस्पताल सिवान में ले गया। जहां उपचार के क्रम में उनका निधन हो गया। पत्रकार विनीत कुमार के पिता अनिल कुमार सिंह की असामयिक निधन से पूरा परिवार सहित पत्रकारों में शोक की लहर है। वह अपने पीछे अपना भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। पत्रकार के पिता के निधन पर सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने उनके हंसराजपुर गांव स्थित आवास पर पहुंचकर सांत्वना देकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। वहीं डॉ अमित तिवारी, भाजपा नेता अविनाश चन्द्र उपाध्याय, बंटी ओझा, मुकेश कुमार सिंह, विभूति नारायण तिवारी, राजन तिवारी, अरविंद सिंह, प्रदीप कुमार पप्पू, नपं के मुख्य पार्षद श्वेता रानी, उप मुख्य पार्षद राजकुमार मांझी, दीपक राज, लोजपा (रा) नेता कामेश्वर कुमार सिंह मुन्ना, राजद नेता देवकुमार सिंह विधायक श्रीकांत यादव, पूर्व विधायक मनोरंजन सिंह धूमल, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि बच्चा सिंह, शिक्षक नेता अरविंद कुमार, समरेंद्र बहादुर सिंह, उपेंद्र कुमार यादव, शिक्षक डॉ शशिभूषण शाही, डॉ कृष्ण कुमार चतुर्वेदी, मुखिया प्रतिनिधि श्याम किशोर तिवारी, राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव, अवधेश यादव, रवि कुमार महतो, पत्रकार वीरेंद्र कुमार यादव, मनोज कुमार सिंह, अमन कुमार सिंह, डॉ संजय कुमार सिंह, चंद्र प्रकाश राज, के. के. सिंह सेंगर, मनोज सिंह, संजीव शर्मा, तारकेश्वर प्रसाद, मनोकामना सिंह, मोतीचंद प्रसाद, सुनील पंडित, अमित कुमार, संजीत कुमार, रामेश्वर गोप, वीरेश सिंह नितांत सिंह राठौर, देवेंद्र सिंह, विजय कुमार सिंह, देवकुमार शर्मा, जेपी गुप्ता आईपीएस डॉ जयप्रकाश सिंह आदि ने पत्रकार के पिता की असामयिक निधन पर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है। उल्लेखनीय है कि बीते बीते 4 मई को सीवान डीसीएलआर कार्यालय में ड्यूटी के दौरान अनिल कुमार सिंह की तबीयत बिगड़ी। जिसके बाद सदर अस्पताल सिवान में उपचार के दौरान पत्रकार के पिता का असामयिक निधन हो गया।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी