राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा थाने की पुलिस ने गश्ती के दौरान गलिमापुर गांव में छापेमारी कर शराब मामले के फरार आरोपित जयप्रकाश सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने एकमा-सहाजितपुर सड़क पर हुस्सेपुर गेट के समीप हंगामा कर रहे इसुआपुर थाना क्षेत्र के धामा परसा गांव के अरूण कुमार, जनता बाजार के सेन्दुवार गांव के विवेक रंजन, सीवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी अनिल कुमार राय, सोंधानी मीरा टोला गांव निवासी संतोष राय व ब्रह्म स्थान भीष्मपुर निवासी धनंजय कुमार चौरसिया को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद गिरफ्तार आरोपितों को जेल भेजने की कार्रवाई की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग