राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के केन्द्रीय विद्यालय के पास बाइक दुर्घटना में बाइक पर सवार महिला घायल हालत में इमरजेंसी 112 की टीम के द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया। जहां उसकी पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के खजूरी गांव निवासी शबाना खातून के रूप में हुई। घटना के बारे में घायल के बेटे ने बताया कि वे बाइक से सढवारा बाजार से वापस मशरक होकर अपने गांव जा रहें थे कि केन्द्रीय विद्यालय मशरक के पास बाइक दुर्घटना में महिला घायल हो गयी। वहीं वह बाल बाल बच गया। इस मौके पर पहुंची 112 इमरजेंसी टीम ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक भर्ती कराया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग