प्रो0 संजय कुमार पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। नेहरू युवा केंद्र सारण युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में नेहरू युवा केन्द्र सारण के जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया के निर्देशानुसार पर्यावरण के लिये जीवनशैली अर्थात मिशन लाइफ को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। जहाँ प्रखण्ड दरियापुर एवं परसा में मिशन लाइफ जागरूकता हेतु ग्रामीणों एवं छात्रों को शपथ दिलवाया गया तत्पश्चात विभिन्न जगहों पर वृक्षारोपण किया गया। शपथ ग्रहण के दौरान दरियापुर प्रखण्ड के स्वामी विवेकानंद युवा मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि मिशन लाइफ पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली में सार्थक बदलाव करने हेतु लोगों को प्रेरित करता है जिसमे संसाधनों के व्यर्थ उपयोग के स्थान पर सचेत उपयोग को बढ़ावा देने का संदेश शामिल है। इस अभियान अंतर्गत विभिन्न जागरूकता गतिविधियों जैसे शपथ, नुक्कड़ नाटक, स्वच्छता श्रमदान, पौधारोपण, ज्ञान प्रतियोगिताओं,रैली,संगोष्ठी आदि के माध्यम से जनजागरूकता करने का प्रयास किया जा रहा है जिससे सभी लोगों को पर्यावरण के अनुकूल आदतों के महत्व के बारे में याद दिलाया जा सके एवं कैसे पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली हमारे ग्रह और लोगों को सकरात्मक रूप से प्रभावित कर सकती है। वही प्रखण्ड परसा के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अमित कुमार ठाकुर एवं दरियापुर के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक कुमारी अनामिका ने भी पर्यावरण संरक्षण हेतु मिशन लाइफ की शपथ ली एवं सभी से जागरुकता अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए आग्रह किया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग