छपरा (सारण)। पल्स पोलियो अभियान, सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा एवं मिजिल्स रूबेला के उन्मूलन हेतु जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक जिला पदाधिकारी सारण श्री अमन समीर की अध्यक्षता में सभागार में आहूत की गई ।बताया गया कि पल्स पोलियो अभियान का प्रथम चरण 28 मई 2023 से 3 जून 2023 तक चलेगा। जिला पदाधिकारी महोदय ने अभियान के पूर्व सभी तैयारियां ससमय पूरा करने का निर्देश दिया ।अभियान के दौरान संध्याकालीन बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी, सीडीपीओ एवं चिकित्सक की उपस्थिति अनिवार्य बताते हुए जिला पदाधिकारी ने इसका अनुपालन करने का निर्देश दिया। अभियान के पूर्व अभियान से जुड़े सभी कर्मियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण देने का भी निर्देश दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त सारण श्रीमती प्रियंका रानी, जिला टास्क फोर्स के सभी सदस्य गण उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग