छपरा (सारण)। जिलाधिकारी सारण अमन समीर द्वारा उप विकास आयुक्त , नगर आयुक्त, छपरा नगर निगम एवं प्रशिक्षण सहायक समाहर्ता सारण के साथ जिला अग्रणी बैंक के तत्वाधान में “मिशन 50” के तहत एकता भवन में आयोजित बैंक लोन मेला का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया । जीविका समूह के साथ साथ संबंधित योग्य लाभुकों को लोन प्रदान करने से संबंधित चेक प्रदान किया गया। आज के लोन मेला में कुल ₹30 करोड़41 लाख का लोन वितरित किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी महोदय ने बताया की इस तरह का लोन मेला प्रत्येक महीने आयोजित किया जाएगा इससे इच्छुक व्यक्तियों को लोन आसानी से उपलब्ध हो सकेगा।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग