गड़खा (सारण)। थाना क्षेत्र के जिगना गांव में खेलने जा रहे एक युवक को चाकू मार दी गई, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। घायल युवक गड़खा थाना क्षेत्र के जिगना गांव निवासी रविन्द्र सिंह के पुत्र कृष्ण कुमार सिंह बताया जाता है। उसने थाने में आवेदन दिया जिसमें कहा कि हम और मेरा भाई रंजीत कुमार सिंह खेलने जा रहे थे। रास्ते में जिगना निवासी अमन कुमार सिंह के घर के पास से होकर गुजर रहे थे तो वो गाली गलौज करने लगे और मना करने पर अपने पाकेट से चाकू निकाल कर पेट में चाकू मार दिया। जिसके बाद मैं जख्मी होकर जमीन पर गिर गया। मेरा भाई उठाकर गड़खा से लाया जहां इलाज हुई । जहा से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर मामले की कार्रवाई में जुटी है


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग