गड़खा (सारण)। माहवारी दिवस पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गड़खा में कुमारी नीलिमा द्वारा एक जागरूकता अभियान चलाया गया।स्मार्ट क्लास में प्रोजेक्टर द्वारा ‘सहेली की पहेली’ कार्यक्रम के तहत ऑडियो विजुअल माध्यम से बालिकाओं को जागरूक किया गया।कुमारी नीलिमा ने कहा कि पुरातन सोंच से उपर उठकर अब काम करना चाहिए।माहवारी की स्थिति में स्वछता और सुरक्षा बरतनी चाहिए पर पहले जैसे अछूत बनकर नहीं रहना चाहिए।ऐसी स्थिति कहीं भी आवे तो बेझिझक इसका उपाय ढूढ कर काम करते रहना चाहिए।मेडिकल साइंस इतना डेवेलप कर गया है कि उसका इस्तेमाल हर बालिका को करना चाहिए क्योंकि सतर्कता ही सुरक्षा है।स्कूल हो ट्रेन हो हवाई जहाज हो बाजार हो मेला हो यह कहीं भी दस्तखत दे सकता है इसलिए हमेशा पैड रखना चाहिए और अबाध गति से काम करते रहना चाहिए।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग