गड़खा (सारण)। गड़खा- मानपुर मुख्य मार्ग पर गड़खा थाना क्षेत्र के बसंत बाजार के समीप एक कार ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। इसके बाद कार सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में जा गिरी, वही बाइक चालक बुरी तरह घायल होकर पानी में जा गिरा। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग काफी संख्या में जुट गए और गड्ढे में से कार सवार और बाइक चालक को निकाला बुरी तरह घायल बाइक चालक को गड़खा सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सदर अस्पताल छपरा बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। नयागांव थाना क्षेत्र नयागांव के स्वर्गीय जय नाथ राय का पुत्र प्रमोद कुमार बताया जाता है। कार में दो लोग बैठे थे। दिघवारा से शादी समारोह से लौट रहे थे। बाइक सवार शीतलपुर जा रहा था। जैसे ही बसंत बाजार के पास पहुंचा दोनों वाहन आपस में टकरा गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग