राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की ओर से दो वर्षीय बीएड एवं शिक्षा शास्त्री में प्रथम सूची के आधार पर नामांकन के बाद बीएड महाविद्यालयों/संस्था नों में रिक्त बचे हुए सीटों पर नामांकन के लिए दूसरी सूची के तहत अभ्यर्थियों की ओर से चयनित सूची जारी कर दी गई है। इसकी जानकारी देते हुए जेपीयू के नोडल ऑफिसर रजिस्ट्रार प्रोफेसर डॉक्टर सरफराज अहमद ने बताया कि बचे हुए 20552 सीटों पर नामांकन के लिए वेबसाइट (www.biharcetbed- lnm u.in) पर लॉग-इन कर आवंटित महाविद्यालय/संस्थान को स्वीकार कर दिनांक 30.05.2023 से 10.06.2023 तक 3,000 रुपये आंशिक शुल्क के रूप में जमा कर 30 मई से 12 जून तक आवंटित महाविद्यालय/ संस्थान में पेपर सत्यापन के बाद नामांकन ले सकेंगे। हेल्पलाइन नंबर 7314629842 व 9431041694 पर संपर्क कर सकते हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग