राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के चेंफुल गांव में मोबाइल चार्जर को लेकर ननद से हुए विवाद के बाद गुस्से में भौजाई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात 25 वर्षीय महिला ने फंदे पर झूल कर आत्महत्या कर लिया। आत्महत्या की घटना की जानकारी मिलने पर पहुँची माँझी थाना पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर उसे पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका प्रियंका देवी चेंफुल गांव निवासी रंजीत यादव की पत्नी तथा स्थानीय थाना क्षेत्र के भलुआं बुजुर्ग गांव निवासी जगदीश यादव की पुत्री थी। पुलिस ने बताया कि मृतका के गले पर काला निशान पाया गया है। हालाँकि पोस्टमार्टम के बाद हीं आत्महत्या अथवा हत्या के कारणों की सही जानकारी मिल पाएगी। ग्रामीणों की मानें तो मृतका तथा उसकी ननद के बीच हमेशा छोटी-मोटी बात पर भी विवाद होता रहता था। सोमवार की शाम को मोबाईल चार्जर को लेकर दोनों के बीच वाकयुद्ध हुआ था। जिसके बाद मृतका चुपके से दरवाजा बंद करके अपने कमरे के भीतर फंदे से झूल गई। परिजनों ने बताया कि मृतका को एक पुत्र तथा दो पुत्रियाँ हैं। उसका पति दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने मंगलवार की शाम स्थानीय डुमाईगढ़ घाट पर महिला का दाह संस्कार कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी