राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों से एक किशोरी व एक युवती समेत दो को अगवा कर लिया गया। मोतिराजपुर गांव से एक किशोरी को से अगवा कर लिया गया। 15 वर्षीया किशोरी अपनी मां के साथ सोई हुई थी। मां की नींद खुली तो देखा कि उसकी पुत्री वहां नहीं है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। बाद में पता चला कि गांव का ही एक युवक उसे भगाकर ले गया है। इस संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज करा कर तीन लोगों को आरोपित किया गया है। वहीं सहोसराय गांव से भी एक युवती को अगवा कर लिया गया। पीड़ित की मां ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग