राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के नेवारी गांव में तरैया- मढ़ौरा मुख्य सड़क एसएच 73 पर साइकिल सवार को बचाने के क्रम में यात्रियों से भरा टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया।जिसमे सवार आधा दर्जन यात्री घायल हो गए है।घायल पानापुर थाना के बकवा निवासी सूरज कुमार व अाकाश कुमार, मढ़ौरा थाना के आटा गांव के सीता देवी व मीरा देवी,भटौरा के राजू साह तथा मुरलीपुर के आजाद साई का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया है।घायल यात्रियों के प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक बी के प्रसाद ने बताया की सभी घायल यात्रियों की हालत समान्य है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग