संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के ख़बसा में मंगलवार को गैस लीक हादसे में झुलसी दुल्हन सहित दो लोगों की मौत हो गयी। गम्भीर रूप से झुलसी दुल्हन नीतू कुमारी और परोस की महिला मंजू देवी ने दम तोड़ दिया है। जबकि दो की हालात अभी भी गम्भीर बताई जाती है। स्थानीय लोंगो के अनुसार दुल्हन बनी नीतू की शव को गंगा घाट पर दफन किया गया। जबकि अधेड़ महिला मंजू देवी की शव को परिजनों ने गांव लाकर अंतिम संस्कार किया। एक साथ एक ही मुहल्ले की दो महिलाओं की मौत की सूचना से सभी लोग आहत हैं। वहीं शादी का माहौल मातम में बदल गया है। घटना की सूचना पर बीडीओ कर्पूरी ठाकुर, सीओ स्वामीनाथ राम तथा स्थानीय मुखिया अशोक साह मौके पर पहुंच परिजनों को सांत्वना दी। मृत महिलाओं के परिजनों को ग्यारह हजार रुपये की चेक भी दिया गया। सीओ ने बताया कि प्रावधान के मुताबिक पीड़ित परिजनों को सहायता राशि दी जाएगी। इधर, मुखिया अशोक साह ने निजी कोष से भी पीड़ितों की सहायता की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग