राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। यूपी व बिहार को जोड़ने वाले जयप्रभा सेतु से बुधवार को एक युवती ने आत्महत्या करने को लेकर सरयु नदी में छलाँग लगाने का प्रयास किया। हालांकि समय रहते सेतु के मांझी चेकपोस्ट पर मौजूद मद्य निषेध विभाग के पुलिस कर्मियों ने दौड़कर उसे पकड़ लिया तथा सेतु की रेलिंग से नीचे उतारकर अपने कब्जे में ले लिया। चेकपोस्ट पर तैनात मद्य निषेध विभाग के एएसआई सियाराम साह ने बताया कि आत्महत्या का प्रयास करने वाली युवती रिविलगंज थाना क्षेत्र के जिगना गांव निवासी कृष्णा महतो की 22 वर्षीय पुत्री चांदनी कुमारी बतायी जाती है। जिसे परिजनों को बुलाकर उनके हवाले कर दिया गया। उन्होंने बताया कि युवती अर्द्ध विक्षिप्त लग रही थी। उन्होंने बताया कि युवती अपने माता- पिता पर पढ़ाई में सहयोग नही करने तथा सिर्फ घर का काम कराने का आरोप बार- बार लगा रही थी। युवती के द्वारा लगाए गए आरोप के मद्देनजर परिजनों को फटकार लगाकर उसकी पढ़ाई में सहयोग करने को कहा गया। परिजनों को बिना बताए घर से निकला था घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि रात्रि में गांव के लड़कों के साथ बाइक से बिना बताए कहीं गया था। रात्रि में ही शादी समारोह से खाना बनाकर आ रहा मजदूर युवक को गोढ़ना स्टेडियम के पास घायल देख परिजनों को सूचना दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग