- सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत दूसरा घायल पटना रेफर
राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। छपरा मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर गड़खा थाना क्षेत्र के भैंसमरा के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से दो बाइक सवार युवक बुरी तरह घायल हो गए। इलाज के क्रम में एक युवक की मौत हो गई , जबकि दूसरे की स्थिति गंभीर बताई जाती है। मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बसाढ़ी गांव निवासी वासुदेव पंडित के 22 वर्षीय पुत्र किशन कुमार बताया जाता है। घायल उसी गांव का राजन कुमार है। घायल अवस्था में बेहोश पड़े दोनों युवकों को राहगीरों की सूचना पर गड़खा पुलिस के गश्ती दल उठाकर इलाज के लिए गड़खा सीएचसी लाई , जहां चिकित्सकों ने इलाज के बाद स्थिति को नाजुक देखते हुए दोनों को छपरा रेफर कर दिया। छपरा से चिकित्सकों ने पीएमसीएच पटना पटना बेहतर इलाज हेतु रेफर किया। जहां इलाज के क्रम में किशन कुमार की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक पर सवार होकर गड़खा से छपरा की ओर जा रहे थे।वही छपरा से गड़खा की ओर आ रही तेज रफ्तार अज्ञात चारपहिया वाहन ने बाइक सवार दोनों को कुचलते हुए मौके से भेल्दी की तरफ फरार हो गई। गड़खा पुलिस की टीम सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची तथा घायल पड़े दोनों युवकों को इलाज के लिए अस्पताल लाया। मौत की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग