राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। टीवी में चैनल बढ़ाने के लिए कस्टमर केयर को फोन किया। थोड़ी ही देर में कॉल बैक आया कि चैनल बढ़ाने के लिए आप अपने मोबाइल में एक एप्प डाउनलोड कीजिए। एप्प डाउनलोड करने के बाद पिता- पुत्र के खाते से एक लाख बारह हजार रुपये निकाल लिया गया। जानकारी के अनुसार पानापुर थाना क्षेत्र के पानापुर निवासी अरविंद कुमार साह के टीवी में चैनलों की संख्या कम हो गई थी। अरविंद कुमार साह ने कंपनी के कस्टमर केयर को फोन करके चैनलों की संख्या बढ़ाने की अपील की गई। कस्टमर केयर से बात होने के कुछ देर बाद एक दूसरे नंबर से फोन आया कि आप अपने टीवी में चैनल बढ़ाना चाहते हैं। जिसका जवाब अरविंद कुमार साह ने हां में दिया। फिर फोन पर कहा गया कि आप Rust desk (रस्ट डेस्क) नाम का एप्प डाउनलोड कीजिए। एप्प डाउनलोड होते ही टीवी के चैनलों की संख्या बढ़ जायेगी। अरविंद कुमार साह ने अपने मोबाइल में एप्प डाउनलोड कर लिया। जिस मोबाइल में एप्प डाउनलोड किया गया, उसमें लगा मोबाइल नंबर अरविंद कुमार सिंह और उनके पिता रमेश साह सोनार के खाता से जुड़ा हुआ है। साइबर चोरों ने 2 जून को को पिता के बैंक खाते से 81 हजार रुपये और पुत्र के बैंक खाते से 31 हजार रुपये निकाल लिया। पीड़ित व्यक्ति ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के बाद पानापुर थाने पहुंच पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग