राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। थाना क्षेत्र के भटकेशरी गांव के पश्चिम चंवर के एक पोखरे से पुलिस ने तीस वर्षीय एक युवक का शव शुक्रवार को बरामद किया। शव को तालाब में पड़े देख ग्रामीणों इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल में भेज दिया है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि युवक के दोनों हाथ पीछे से बांध कर धारदार हथियार से गला काट कर युवक की निर्मम हत्या कर दी गई है। मृतक स्व0 शिव नारायण साह का पुत्र अभिषेक कुमार साह जलालपुर बाजार के समीप स्थित विधायक कालोनी का निवासी है। जानकारी के अनुसार वह गुरुवार की शाम से गायब था।रात साढ़े नौ बजे उसने परिजनों को जलालपुर बाजार स्थित एक होटल के समीप होने की बात बताई।शनिवार को जब उसके शव की पहचान हुई तो परिजनों में कोहराम मच गया।थानाध्यक्ष पिंटू कुमार ने बताया कि परिजनों ने अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।मामले की छानबीन की जा रही हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग