राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

हादसा: गड़खा के मुरा पुल समीप ट्रक ने ऑटो में मारा टक्कर, एक की मौत, आक्रोशित लोगों ने ढ़ाई घंटे तक किया रोड जाम, परिजनों में मचा कोहराम

गड़खा के मुरा पुल समीप ट्रक ने ऑटो में मारा टक्कर, एक की मौत, आक्रोशित लोगों ने ढ़ाई घंटे तक किया रोड जाम, परिजनों में मचा कोहराम

गड़खा(सारण)। प्रखंड के गड़खा-मानपुर मुख्य सड़क में मुरा पुल के सपीम तेज गति से आ रही ट्रक ने ऑटों में टक्कर मारी दी। जिससे ऑटो में सवार व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। दुघर्टना के बाद आक्रोशित लोगों ने रोड पर पेड़ की टहनियों को रखकर जाम कर दिया। जिससे यातायात पुरी तरह बाधित हो गया। रोड के दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतार लग गई। इस दौरान करीब ढ़ाई घंटे तक रोड जाम रहा। घटना की सूचना मिलने पर गड़खा अंचलाधिकारी मो. ईस्माइल एवं थाना पुलिस ने पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

अंचलाधिकारी ने बताया कि आपदा के तहत मृतक के आश्रित को चार लाख रूपये मुआवजा दिया जाएगा। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। उन्होंने बताया कि दुघर्टना में अभी तक घायलों की पुष्टि नहीं हो पायी है। अगर घायल होने की सूचना मिलेगी तो पुष्टि की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार मृतक श्रीपाल बसंत पंचायत के बनवारी बसंत निवासी साहेब पाण्डेय के 25 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार पाण्डेय बताया जा रहा है। मृतक इंटरमीडिएट का छात्र था। जो अपने घर से ऑटो से गड़खा जा रहा था, कि मुरा पुल के समीप ट्रक ने ऑटो में ठोकर मार दी, जिससे घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, सभी लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

गड़खा-मानपुर रोड ही छपरा-पटना आने-जाने का है विकल्प, तेज गति से चल रहे है ओवरलोड ट्रक

ग्रामीणों की माने तो छपरा-गड़खा-भेल्दी-मकेर रोड में बाढ़ का पानी होने के कारण रोड पर परिचालन बंद है। साथ ही छपरा-पटना फोरलेन रोड निर्माण कार्य अधूरा है और बालू लदे ट्रकों से हमेशा जाम की स्थित रहती है। इस सूरत में गड़खा-मानपुर-शीतलपुर-पटना रोड ही एक मात्र विकल्प है। छपरा-पटना आने-जाने के लिए यही एक मार्ग बचा है। जिस पर वाहनों का परिचालन हो रहा है। इस रोड में इन दिनों वाहनों की संख्या काफी बढ़ गई है। रोड में ओवरलोड ट्रक, बालू लदे ट्रक एवं अन्य वाहन रोड में तेज गति से चल रहे है। बाइक चालक भी तेज गति से ड्राइव कर रहे है। ऐसे में आये दिन छोटी-बड़ी घटनाएं हो रही है। लोगों का कहना था कि वाहनो की तेज रफ्तार को रोकने के लिए प्रशासन की ओर कोई भी कारगर कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि ओवरलोड ट्रको के परिचालन से रोड में कई स्थानों पर धीरे-धीरे रोड धंसने लगा है, रोड में दरारे भी आने लगी है।