मनिंद्र नाथ सिंह मुन्ना। राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा (सारण)। बेला रेल चक्का कारखाने को 24,000 कंटेनर के पहिये का ऑर्डर मिला है। यह कारखाना यात्री व मालगाड़ी के पहिए के निर्माण व बिक्री में मुकाम हासिल कर चुका है। अब रेल पहिया कारखाने ने कंटेनर के पहिये के निर्माण व बिक्री की प्रक्रिया शुरू कर एक नई उपलब्धि हासिल की है। कारखाने के मुख्य जनसम्पर्क पदाधिकारी उत्तम कुमार सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि कांकोर ने कंटेनर के 24000 हजार पहिए के लिए ऑडर दिया है। इसकी कीमत 276 करोड़ रुपए होगी। उन्होंने बताया कि भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड (कांकोर) के लिए पिछले 14 जनवरी को बीएलसी पहिए का पहली बार निर्माण शुरू किया गया था। इस पहिए का वजन 385 किलोग्राम व 840 मिली मीटर होता है। कांकोर के मानक के अनुसार पहिए सही पाए जाने के बाद पहली बार इतना बड़ा ऑडर मिला है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग