राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। आपसी विवाद को लेकर एकमा पुलिस अंचल क्षेत्र के विभिन्न गांवों में हुई मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में दो महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों में हुस्सेपुर गांव की सहजादी खातून, लक्ष्मी देवी, चनचौरा गांव के सदाम हुसैन, आमड़ाढ़ी गांव के पप्पु कुमार सिंह समेत पांच लोग शामिल हैं। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया गया। इस संबंध में घायलों के द्वारा थाने में नामजद आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग