राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। अमनौर प्रखंड के कोरेया निवासी पूर्व शिक्षक शिवपूजन सिंह के असामयिक निधन पर पेंशनर समाज एवं बुद्धिजीवियों द्वारा मोटिवेशनल क्लासेज कटसा में शोक सभा आयोजित की गई। जिसमें निर्णय लिया गया की 15 जून को दिवंगत के पैतृक आवास(कोरेया) पर श्रधांजलि सभा का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर पेंशनर समाज के अध्यक्ष सोहन पण्डित व सचिव गणेश ठाकुर, तथा सारण माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव विद्यासागर विद्यार्थी, पूर्व प्राचार्य अम्बिका राय, डॉ महात्मा प्रसाद गुप्ता, रामप्रवेश पण्डित, शशिभूषण सिंह, रामवचन सिंह, राजेश्वर प्रसाद सिंह, सुरेंद्र नाथ द्विवेदी, शिक्षक बसंत कुमार, धर्मेंद्र समीर,लक्ष्मण पण्डित, वेदप्रकाश सिंह इत्यादि लोग मौजूद रहे। अंत में दिवंगत के आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रहकर सभा का समापन किया गया। पूर्व प्राचार्य अम्बिका राय ने कहा कि शिवपूजन सिंह काफी नेक दिल इंसान थे।हमेशा समाज को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर रहते थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग