राष्ट्रनायक न्यूज।
मढौरा (सारण)। थाना क्षेत्र के कर्णपुरा में आपसी विवाद को लेकर हुई एक मारपीट की घटना में पति-पत्नी दोनों जख्मी हो गए। घटना को लेकर जख्मी मकरध्वज साह ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में अपने पटीदार पशुपति साह, गौतम साह, तारकेश्वर साह, रोशन कुमार को आरोपित किया है। प्राथमिकी में कहा कि सभी एक राय होकर उसके दरवाजे पर आएं और गाली गलौज करने लगे। मना करने पर सभी उसके साथ लाठी, डंडा से मारपीट शुरु कर दी। इसमें उसे काफी चोट लगी और वह जमीन पर गिर गया। बाद में आरोपियों ने उसके गले में गमछा फंसाकर खींचने लगे। जिससे उसकी सांस रुकने लगी। जब उसे बचाने उसकी पत्नी इंदू देवी और पुत्र अजीत कुमार पहुंचा तो सभी ने बेरहमी के साथ उनके साथ भी मारपीट किया और उन्हें भी जख्मी कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग