राष्ट्रनायक न्यूज।
लहलादपुर (सारण)। जनता बाजार थाना क्षेत्र के लशकरीपुर गांव से रविवार को पशु चोरी करते पशु चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पुलिस सभी से पुछताछ कर रही है। सभी चोरों को ग्रामीणों ने जनता बाजार पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पीकआप को जब्त किया है।वही पिकआप के ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि लशकरीपुर खेतों में और चंवर में घास चर रहें पशुओं को इन लोगों के द्वारा पीकआप में पकड़ पकड़ कर लादा जा रहा था। तभी लशकरीपुर के कुछ ग्रामीणों की इस पर नजर पर गइ। ग्रामीणों ने सभी मवेशी चोरों को लशकरीपुर के पास पकड़ लिया। पीकआप से एक गाय भी बरामद की गई। ग्रामीणों के द्वारा ही घटना की जानकारी जनता बाजार थाना को दी गई। जनता बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और पशु चोरों को ग्रामीणों के कब्जे से मुक्त कराकर अपने साथ थाने ले गई।पशु चोरों का सरगना जनता बाजार थाना क्षेत्र के खरौनी गांव का मनोज राय बताया जाता है। पुलिस जांच पड़ताल के लिए अन्य नामों को गोपनीय रख रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग