राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार एकमा थाने की पुलिस ने छपरा-सीवान नेशनल हाईवे 531 पर एकमा थाने के सामने सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान क्षमता से अधिक बालू लदे 6 ट्रकों को जब्त किया गया। वहीं 6 ट्रक चालकों को गिरफ्तार किया गया। बताया गया है कि पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद गिरफ्तार ट्रक चालकों को जेल भेजने की कार्रवाई की है। यह वाहन जांच अभियान अंचल पदाधिकारी कुमारी सुषमा व अंचल पुलिस निरीक्षक बीपी आलोक के नेतृत्व में चलाया गया। इस मौके पर एकमा थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा व पुलिस बल भी मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग