राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के रसौली पश्चिम टोला निवासी अच्छेलाल साह के घर मे शुक्रवार की दोपहर बिजली के शार्ट सर्किट से लगी आग में घर के सभी सामान जलकर राख हो गए। बताया जाता है कि शुक्रवार की दोपहर बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गयी एवं तेज पछुआ हवा के कारण विकराल रूप धारण कर लिया।आग की विभीषिका इतनी न तेज थी कि पास जाने की किसी की हिम्मत नही हो रही थी। सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाने से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुँची एवं घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया ।हालांकि इससे पहले घर के सभी सामान जलकर खाक हो गए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग