राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के बलेसरा गांव में शनिवार की देर रात चोरों ने पीछे की दीवार के सहारे एक घर में प्रवेश कर नकद समेत हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली। इस संबंध में पीड़ित ने दाउदपुर थाने में चोरी की सूचना दी है। परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बलेसरा गांव निवासी बिंदा प्रसाद के घर के सभी सदस्य रात में भोजन कर सो गए थे। इसी बीच चोर ने पीछे की दीवार के सहारे घर में प्रवेश कर गए तथा 16 हजार नगद रुपया एक मोबाइल एवं घड़ी की चोरी कर ली। इसकी जानकारी सुबह तीन बजे उठने पर हुई जब घर का दरवाजा खुला मिला। अंदर जब घुस कर देखे तो बक्सा टूटा हुआ था और सामान बिखरे हुए थे। बैग से 16 हजार नगद एक घड़ी व मोबाइल गायब थे। दाउदपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरी का कोई आवेदन नही मिला है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग